नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले को 36 घंटे के भीतर टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जनपद टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर 2024। टिहरी गढ़वाल जिले के छाम थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 29-10-2024 को श्री कीर्ति सिंह, निवासी ग्राम कुनेर, थाना छाम, ने अपनी नाबालिग भतीजी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 28-10-2024 को एक अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। इस पर थाना छाम में मु0अ0सं0 14/2024 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, और क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी

पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी और पतारसी कर अभियुक्त नीरज पुत्र धीरज, निवासी ग्राम भल्डीयाना (हाल निवासी ग्राम नेरसी कमाद, पट्टी जुआ, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल) को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के मंडावर, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार से दिनांक 30-10-2024 को सकुशल बरामद किया। अभियुक्त नीरज को सांय 6:40 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और नाबालिग के मेडिकल परीक्षण के बाद मामले में धारा 64(1) BNS और पोक्सो अधिनियम की धारा 3/4 को जोड़ा गया। अभियुक्त नीरज को आज दिनांक 31-10-2024 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण: नीरज पुत्र धीरज निवासी: ग्राम भल्डीयाना (हाल निवासी ग्राम नेरसी कमाद, पट्टी जुआ, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल) है।

प्रथम टीम में अ0उ0नि0 जुगल किशोर भट्ट, हे0 कां0 78 धर्मेंद्र कुमार, म0 हे0 कां0 03 अमृता थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!