सामुदायिक भवन मैदार के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए जिलाधिकारी से शिष्ट मंडल ने की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 21अक्टूबर 2024 । नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन मैदार पोखरी पट्टी क्वीली के लिए शौचालय एवं पुश्ता निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत कराने के लिए शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से नई टिहरी मे मुलाकात की।

शिष्ट मंडल में शामिल धनसिंह सजवाण अध्यक्ष प्रधान संगठन नरेंद्र नगर, डी पी उनियाल अध्यक्ष प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा, जगत सिंह असवाल संस्थापक बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति ने बताया कि गरीब लोगों की सेवा के लिए क्षेत्रीय जनता की मांग पर मैदार पोखरी मे टी एच डी सी कोटेश्वर ने सेवा मद में भवन निर्माण कराया है लेकिन भवन मे शौचालय नहीं है तथा पुश्ता निर्माण करने के लिए धनराशि की आवश्यकता है, ग्राम पंचायत प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल प्रबंधक पावर ग्रिड कारपोरेशन फफराणा पोखरी से मिला है, महाप्रबंधक ने कहा कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद धनराशि स्वीकृत करवायी जायेगी, बताया कि क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी धनराशि स्वीकृत करने के लिए जिलाधिकारी को लिखा है।जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अपने स्तर से कार्यवाही करेंगे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!