Ad image

गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को होंगे बंद, यमुनोत्री धाम की तिथि तय

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 11 अक्टूबर 2024 । गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:14 बजे अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी, जहां 3 नवंबर को भैया दूज के दिन मां गंगा अपने मायके पहुंचेगी और आगामी छह माह तक वहीं श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि 12 अक्टूबर को निर्धारित की जाएगी। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट विजयदशमी के दिन बंद होंगे, जिसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली गांव में पहुंचेगी।

गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। वहीं, 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!