अटाली गंगा वाहन दुर्घटना में लापता युवक का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 9 नवम्बर 2024। विगत 4 नवंबर की रात अटाली गंगा होटल, व्यासी के पास हुए वाहन दुर्घटना में लापता हुए अंकित चमोली का शव आज SDRF टीम ने गंगा नदी से बरामद कर लिया है। SDRF की टीम ने ऋषिकेश के साईं घाट के पास पशुलोक बैराज से पहले शव को बरामद किया, जिसकी शिनाख्त अंकित के परिजनों द्वारा की गई है।

मालूम हो कि 4 नवंबर की रात व्यासी के पास एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर SDRF की ढालवाला और व्यासी टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, घटना स्थल पर मिले वाहन में कोई नहीं पाया गया था, जिसके चलते SDRF ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। आज टीम के अथक प्रयासों से गंगा नदी में शव मिला, जिसे स्थानीय पुलिस ऋषिकेश कोतवाली को सौंप दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!