धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में परीक्षाएं प्रारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में 29 नवंबर 2024 से स्नातक और स्नातकोत्तर रेगुलर और प्रोफेशनल कोर्स की सभी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन बीकॉम, एमकॉम, बीए और बीएससी की परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें कुल 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.सी. मैठानी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा संचालन के लिए महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राचार्य और केंद्रीय अध्यक्ष ने परीक्षा समिति और सभी कर्मचारियों को परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा प्रभारी डॉ. राजपाल सिंह रावत, समिति सदस्य डॉ. नताशा, डॉ. ज्योति शैली, डॉ. सोनी तिलारा, शिशुपाल, रमेश पुंडीर, अनूप नेगी सहित समस्त संकाय और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!