नाबालिग के अपहरण का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 3 नवंबर 2024 । टिहरी पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में चौथे आरोपी मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

28 अक्टूबर को कीर्तिनगर कोतवाली में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को गढ़ी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश से सुरक्षित बरामद किया और मामले में शामिल सलमान, इमरान और राकेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने चौथे आरोपी मोहसिन को भी 2 नवंबर को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद टिहरी जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!