Ad image

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर 2024 को रात 9:07 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया रावल अमरनाथ नंबूदरी और वेदपाठियों के विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुई। गर्भगृह में मां लक्ष्मी की स्थापना और भगवान बदरीविशाल को घृत कंबल ओढ़ाने के बाद कपाट बंद किए गए।

कपाट बंद होने से पहले 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच पूजाओं का समापन 16 नवंबर को हुआ। 18 नवंबर को श्री उद्धव जी और कुबेर जी की डोली योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।

इस यात्रा वर्ष में 14.25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिलाधिकारी ने प्रशासन और मंदिर समिति के सहयोग से यात्रा सफल रहने की बात कही। कपाट बंद होने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें महिला मंगल दल और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!