लापता व्यक्ति का वाहन नदी में मिला,एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 नवम्बर 2024 । आज मंगलवार सुबह एसडीआरएफ बयासी को एक व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना मिली। बताया गया कि एक व्यक्ति, अंकित चमोली (32 वर्ष), निवासी उन्नति विहार, लोअर नत्थनपुर, देहरादून, रात में अपने वाहन से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। रात 1 बजे उन्होंने अपने घर पर आखिरी बार संपर्क किया, जिसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

आज सुबह जब एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की, तो अटाली गंगा के पास सड़क पर वाहन के गिरने के निशान मिले। डीप डाइविंग टीम ढाल वाला द्वारा नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें नदी में वाहन का पता चला। हालांकि, वाहन के अंदर से कोई भी व्यक्ति या अन्य वस्तुएं नहीं मिली हैं।

वाहन पर उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगा हुआ था। एसडीआरएफ की टीम ने आसपास के इलाकों में तलाशी जारी रखी है, ताकि लापता व्यक्ति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!