निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 63 लोगों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चयनित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड चंबा के नकोट मखलोगी में हंश फाउंडेशन अस्पताल सतपुली, पौड़ी द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। समाजसेवी विक्रम सिंह रावत के अनुरोध पर लगाए गए इस शिविर में 63 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 22 व्यक्तियों को ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया। ऑपरेशन के लिए चयनित लोगों को हंश फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली ले जाया जाएगा और उपचार के बाद उन्हें वापस नकोट लाया जाएगा।

शिविर में डॉ. भूपेंद्र रावत ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को नेत्र रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कैम्प कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार और सहयोगी स्टाफ प्रवीन कक्कनवान ने बताया कि 41 लोगों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

शिविर में सहयोग करने वाले समाजसेवी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि हंश फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब तक गजा और नकोट क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!