हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) के क्रियान्वयन योजना को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ब्लॉकवाइज सीएचओ को प्रशिक्षण देने, सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीएमओ को सीएचओ के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर टेस्ट लेने और नेटवर्क समस्या वाले क्षेत्रों की सूची प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही सीएचओ को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और एएनएम व आशाओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में वैज्ञानिक-जी/प्रमुख कार्यान्वयन अनुसंधान आईसीएमआर नई दिल्ली और निदेशक आईसीएमआर एनआईआईएनसीडी जोधपुर डॉ. बोंथाबाबू ने कन्वरटेक-एचडब्लूसी कार्यान्वयन अनुसंधान के महत्व और उद्देश्य पर जानकारी दी। गढ़वाल सामुदायिक विकास एवं कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में प्रधान अन्वेषक डॉ. राजेश सिंह ने प्रारंभिक अनुसंधान के निष्कर्ष और आईआर मॉडल-0 को लागू करने के संदर्भ में जानकारी साझा की।

बैठक में एम्स नई दिल्ली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. वाई.एस. कुसुमा, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसीएमओ दीपा रूबाली, डीपीओ संजय गौरव, जिला क्षय रोग अधिकारी जितेंद्र भंडारी, जनप्रतिनिधि मनोज नकोटी, संजय मैठाणी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!