Ad image

प्रतापनगर के कंडियालगांव में आपदा प्रबंधन और विद्यालयी सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव और जन जागरूकता के साथ-साथ विद्यालयी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में 27 दिसम्बर 2024 को विकासखंड प्रतापनगर के राजकीय इंटर कालेज कंडियालगांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्टाफ को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव उपायों के बारे में जागरूक करना था।

प्रशिक्षण में 263 छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। उन्हें प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर., आपातकालीन स्थिति में स्ट्रेचर बनाने की विधि, तथा आपदा के दौरान सीमित संसाधनों से राहत कार्य करने की जानकारी दी गई। साथ ही, स्थानीय और राज्य स्तर के महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों और खोज-बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी बताया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री रविंद्र चमोली, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!