Ad image

आरआरआर योजना: जरूरतमंदों तक सहायता और स्वच्छता का संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश ने आरआरआर योजना के तहत समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद और कूड़ा प्रबंधन को एक नई दिशा दी है। इस योजना के अंतर्गत नगर निगम की गाड़ी प्रतिदिन वार्डों में जाकर स्थानीय निवासियों से गैर-जरूरी वस्तुएं एकत्रित करती है और उसी दिन उन्हें मलिन बस्तियों, निर्माण स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, ट्रांजिट कैंपों और घाटों पर जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है।

21 दिसंबर 2024 को भैरव मंदिर और चंद्रेश्वर नगर से नगर निगम की टीम ने चार जोड़ी कपड़े और 50 कंबल एकत्रित किए, जिन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया। इस कार्य में त्रिवेणी सेना की महिलाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। नगर निगम की ओर से रामारानी और सुमन प्रतिदिन एक पीआरडी जवान के साथ इस योजना को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, बल्कि कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!