Ad image

20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

टिहरी गढ़वाल 15 जनवरी 2025 । देवप्रयाग क्षेत्र में पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार (नंबर यूके 08 AR 6408) को रोककर चेक किया, जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई पाई गईं। आरोपी, रवि मोहन (पुत्र गणेशराम, निवासी गड़वीरपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार), ने बताया कि वह यह शराब सहारनपुर से पहाड़ों की ओर ले जा रहा था।

इसके साथ ही, घनसाली पुलिस ने भी रात्रि चेकिंग के दौरान 5 लीटर कच्ची शराब के साथ धर्मलाल (पुत्र चंद्रु लाल, निवासी घनसाली) को गिरफ्तार किया।

बरामद माल में 20 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब और एक स्कॉर्पियो कार शामिल है। इस कार्रवाई में ASI महेंद्र राणा, हे0कां0 गिरीश राणा, प्रदीप चौहान (SOG), SI ओमकांत भूषण (SOG), ASI सुन्दर लाल (SOG), HC विकास सैनी (SOG), और CT नजाकत अली (SOG) शामिल थे।

यह कार्रवाई आगामी नगर निकाय चुनाव 2024-25 के मद्देनजर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!