भाजपा प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी ने विशाल बाईक और वाहन रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जनवरी । प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी ने विशाल बाईक और वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान मस्ता नेगी के साथ रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,पूर्व मंत्री दिनेश धनाई,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी,प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार,पार्टी की पूर्व प्रवक्ता ममता पैन्यूली काले भी समर्थकों के साथ जुटकर रैली को मजबूत करने का काम किया।

आम लोगों से रैली के माध्यम से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए सभी दिग्गजों ने कहा कि विकास के भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करें। टिहरी पालिका का विकास तीनगुना तेजी गति से होगा। भाजपा प्रत्याशी मस्ता नेगी की रैली पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रवेश द्वार डायजर से सभी आंतरिक मार्गों से होते हुए बौराड़ी बाजार,गणेश चौक, बौराड़ी स्टेडियम,बीपुरम होते हुए कोटी कालोनी तक गाजेबाजों के साथ विशाली रैली निकाली।इस मौके पर जिला महामंत्री उदय रावत,राजेन्द्र जुयाल,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी,पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल,जाखणीधार की प्रशासक सुनीता देवी,चंबा शिवानी बिष्ट,पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी,बेबी असवाल,अनीता कंडियाल,आनंदी नेगी,मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली,लीला मखलोगा,मनीषा पंवार,सुषमा उनियाल,विमला खणका, मीना सेमवाल,सरोज बहुगुणा, दिनेश डोभाल,प्रताप गुसाईं, आशाराम थपलियाल, तौफीक अहमद, फारुख शेख आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!