कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए जनता के अहित और विकास में विफलता के गंभीर आरोप

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में विफलता और जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आगामी निकाय चुनाव में अपनी तैयारी की झलक दी है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के मुद्दों पर वह मजबूती से खड़ी रहेगी।

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के गढ़वाल मंडल के नगर निकाय चुनाव प्रभारी गिरिराज किशोर ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। कहा कि भाजपा की सात साल की सरकार के दौरान विकास के नाम पर केवल वादे और छलावा हुआ है। सरकार ने एक साल तक नगर निकाय चुनाव रोककर जनता को उनके अधिकारों और लाभ से वंचित किया है। इस देरी के कारण स्थानीय स्तर पर विकास कार्य ठप रहे और जनता को जो लाभ मिलने चाहिए थे वे नहीं मिल पाए।

राज किशोर ने नई टिहरी के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि टिहरी विस्थापितों की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं किया गया है। हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के बावजूद विस्थापितों के बिजली और पानी के बिल माफ नहीं किए गए हैं। नई टिहरी को पर्यटन शहर के रूप में विकसित करने के दावे भी केवल कागजों तक सीमित रहे हैं। शहर को रोपवे से जोड़ने की योजना अब तक अधूरी है।

उन्होंने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में नौ पर्वतीय राज्यों में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के नाम भी महिलाओं के साथ दुराचार के मामलों में सामने आए हैं, जो चिंता का विषय है।

इस मौके पर बंजारवाला के पूर्व सभासद ललित भद्री, देवेंद्र नौडियाल और विजय रावत भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!