राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरिद्वार और पिथौरागढ़ का दबदबा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जनवरी 2025 । जिला खेल अधिकारी श्री दीपक रावत ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार को लेकर जिला खेल विभाग नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के द्वारा राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आयोजन में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि आज पहला मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया, जिसका स्कोर देहरादून 12 हरिद्वार 24 जिसमे हरिद्वार विजय रही। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और टिहरी के बीच खेल गया जिसमे पिथौरागढ़ 40 टिहरी 23 जिसमे पिथौरागढ़ विजय रहा। तीसरा मैच हरिद्वार और उत्तरकाशी के बीच खेला गया जिसमे हरिद्वार 32 उत्तरकाशी 06 जिसमे हरिद्वार विजय रहा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वारंट अधिकारी डी.पी. रतूड़ी, टिहरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव वहीद अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस चैंपियनशिप में सनंत कुमार, शहजाद सलमानी, अर्जुन प्रसाद, वैभव शर्मा, अमित पंवार, हेमंत भारती, विश्वनाथ राजपूत और सुनील भारद्वाज जैसे अनुभवी रेफरी ने अपनी सेवाएं दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!