विधिक जन जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जनवरी 2025 । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में ग्राम ल्वार्खा, तहसील कंडीसौड में एक विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर किया गया।

सिविल जज (सी.डी.)/सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पुरुषों को भारतीय संविधान, साइबर अपराध, और घरेलू हिंसा अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। थानाध्यक्ष छाम श्री सुखपाल मान ने उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा ऐप और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों, स्थानीय निवासियों, ग्राम प्रधानों और पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!