गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 16 जनवरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गणतंत्र दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक की। 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे सभी सरकारी और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। सामूहिक ध्वजारोहण 11:30 बजे प्रताप इंटर कॉलेज मैदान, बौराड़ी में होगा।

25-26 जनवरी को शाम 6:00 से रात 11:00 बजे तक सरकारी भवन एलईडी बल्बों से सजाए जाएंगे। स्वच्छता अभियान, परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के सम्मान की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम ए.के. पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!