मोहन सिंह रावत के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनसंपर्क के जरिए जनता से मांगा समर्थन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी में निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

मोहन सिंह रावत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नई टिहरी के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने, सफाई व्यवस्था में सुधार लाने, और शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के वादे किए।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनकी पहल का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को साझा किया। मोहन सिंह रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं आपकी सेवा और आपके विश्वास का पात्र बनना चाहता हूं। मुझे आपका आशीर्वाद दें ताकि नई टिहरी को एक विकसित और स्वच्छ शहर बनाने का सपना साकार कर सकूं।”


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!