मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जनवरी 2025। पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कार्मिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, अराजक तत्वों पर कार्रवाई, और नियमित चेकिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने, स्कूल-कॉलेजों में एंटी ड्रग कमेटी गठन, जागरूकता अभियान चलाने और पुलिस शिकायती पेटी स्थापित करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की योजना बनाई गई।

मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया। रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और CCTV निगरानी को प्राथमिकता दी गई। लंबित विवेचनाओं और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही ₹2 लाख से अधिक के फ्रॉड मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

अच्छे प्रदर्शन के लिए 12 पुलिसकर्मियों को “Employee of the Month” घोषित कर उन्हें नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी, सीओ ओशिन जोशी, डीएसपी सुरेंद्र प्रसाद भंडारी, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!