पौड़ी: दहलचौरी के पास बस खाई में गिरी, 18 घायल, 4 की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी । पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में आज, 12 जनवरी 2025, एक दर्दनाक हादसे में एक बस अनियंत्रित होकर दहलचौरी के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ (SDRF) को तुरंत अलर्ट किया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर श्रीनगर और सतपुली पोस्ट से एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर रवाना हुईं।

दुर्घटनाग्रस्त बस (GMO संख्या UK 12PB-0177) पौड़ी से दहलचौरी जा रही थी। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस प्रयास में 18 घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई कर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और घायलों के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!