ब्रेकिंग न्यूज़: अलकनंदा नदी में डूबे दो युवकों की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल | 26 फरवरी 2025 । अलकनंदा नदी में चौरास पुल के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में तैरने उतरे तीन युवकों में से दो गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही SDRF, PAC, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

मृतकों की पहचान:

  1. आयुषराज (20 वर्ष), पुत्र संजय कुमार ठाकुर, निवासी जाजर, मुजफ्फरनगर, बिहार।
  2. हर्षराज कौशिक (19 वर्ष), पुत्र राजेंद्रचंद्रा।

इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!