सीएमओ ने किया पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का शुभारंभ: गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच अभियान तेज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने दीप प्रज्वलित कर पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। जिनकी जांच आज नहीं हो पाई, उनके लिए चार फरवरी से दस फरवरी तक मॉप-अप अभियान चलाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक लाने के लिए 1081 आशाओं को तैनात किया गया है, जबकि 250 ए.एन.एम. और 175 सी.एच.ओ. हीमोग्लोबिन जांच के लिए नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि इस अभियान के तहत 3500 गर्भवती महिलाओं की जांच का लक्ष्य रखा गया है। यह जांच 212 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में की जाएगी। गंभीर रूप से अनीमिक पाई जाने वाली महिलाओं को 17 ट्रीटमेंट साइड्स पर रेफर कर उनका उपचार किया जाएगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टीमों द्वारा स्क्रीनिंग साइट्स की निगरानी की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गोरब ने आश्वस्त किया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सुपरवाइजरों का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं को आई.सी.डी.एस. विभाग की ओर से पोषण किट वितरित की गईं।

अंत में, जिला चिकित्सालय बौराड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने सभी गर्भवती महिलाओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा रूवाली, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषभ उनियाल, सुनील भंडारी, देवयंती डबराल, सुधा पांडे, डॉ. राजीव नेगी, नरेंद्र रावत, रघुबीर सिंह रागड़, विवेक बागड़ी, सिद्धार्थ उनियाल, दीपक ममगाई सहित आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!