घनसाली: पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप में पहले दिन बनाए 42 पासपोर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय के निर्देशन में जिले के भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कैप में प्रत्येक दिन 50-50 कुल 150 पासपोर्ट मौके पर ही बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज पहले दिन 50 के सापेक्ष 42 नए पासपोर्ट बनाए गए। शुक्रवार और शनिवार को भी कैंप संचालित किया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के विशाल, नीरज रतूड़ी, विकास कुमार, मुकेश ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में जहां पर पासपोर्ट कार्यालय, पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं है, वहां पर इस हाइटेक मोबाइल वैन के माध्यम से नए पासपोर्ट और पासपोर्ट रिन्युअल किए जाने की सुविधा दी गई है। बताया कि घनसाली क्षेत्र के अधिकांश युवा विदेशों में सेवारत हैं। ऐसे में इस तरह के शिविर यहां के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे पहले नई टिहरी में भी यह कैंप लगाया गया था। इसी माह उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग में भी कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!