कोटी खास में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि निरीक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 फरवरी 2025 । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने विकासखंड जाखणीधार के कोटी खास क्षेत्र में प्रस्तावित 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अस्पताल निर्माण हेतु उपलब्ध 20 नाली सरकारी भूमि का जायजा लिया। इस संबंध में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा समय-समय पर जिलाधिकारी से वार्ता की जाती रही है। बताया गया कि अस्पताल के लिए आवश्यक 30 नाली भूमि में से 20 नाली भूमि पहले से उपलब्ध है, जबकि शेष 10 नाली भूमि की व्यवस्था कर ली गई है।

यह अस्पताल क्षेत्रीय निवासियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भूमि निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की योजना पर चर्चा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!