रंगों की बौछार, उमंग की बहार: एस.आर.टी. परिसर में होली महोत्सव का धमाल

रंगों की बौछार, उमंग की बहार: एस.आर.टी. परिसर में होली महोत्सव का धमाल
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल। एस.आर.टी. परिसर, बादशाहथौल में आज होली का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र संघ के संयुक्त प्रयास से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों और उमंग से भरे इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

परंपरागत होली गीतों की धुन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया, और चारों ओर रंगों की बौछार ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी इस रंगारंग आयोजन में सहभागिता की, छात्रों के साथ मिलकर रंग खेला और उन्हें सफलता के आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री नम्रता मखलोगा, विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट, जिला संयोजक अंशुल भंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, सचिव अमन सजवाण, उपाध्यक्ष विपिन नेगी, प्रांत सह खेलो भारत संयोजक गौतम मखलोगा, नगर मंत्री राजन सजवाण, वैभव उनियाल, जगवीर सिंगरा, किशन पंत, गौतम राज कुंवर, विराट सिंह, अमन सुयाल, आशीष राणा और कशिश नेगी सहित कई छात्र नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी ने सभी छात्रों, शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार होली मिलन समारोह उल्लास और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न हुआ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories