ब्रेकिंग न्यूज़: पशुलोक बैराज से महिला का शव बरामद, 72 सीढ़ी के पास डूबने की थी सूचना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 25 मार्च 2025 । आज पशुलोक बैराज से एक महिला का शव एसडीआरएफ टीम द्वारा बरामद किया गया है। यह महिला कुछ दिन पहले 72 सीढ़ी के पास डूब गई थी, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना रायवाला में दर्ज की गई थी।

मृतक की पहचान श्रीमती गीता देवी (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो देहरादून जिले की निवासी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गीता देवी 19 मार्च 2025 को गंगा नदी में डूब गई थीं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार जुटी हुई थी। आज सुबह 9 बजे के करीब पशुलोक बैराज के पास उनका शव बरामद किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गीता देवी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!