अधिक से अधिक उद्यमी महिलाओं को बनाए लखपति: मयूर दीक्षित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कल देर सांय कलेक्टेªट सभागार में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना की बैठक ली, जिसमें विभिन्न विकासखण्ड़ों के उद्यमी, असिस्टेंट मैनेजर, वित विभाग, सेल्स एंड मार्केटिंग, जिला प्रोग्राम मैनेजर एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पीडी डीआरडीए को प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो उत्पादों के क्षेत्रों को और विकसित करने के निर्देश दिये। विकासखण्ड कीर्तिनगर को रोजमेरी व डेंडिलियन के प्लांट लगाने, विकास खण्ड चम्बा को फूलों की खेती करने, प्रतापनगर और थौलधार को कीवी की खेती को बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि फार्म और नॉन फार्म के अन्तर्गत समूहों की गतिविधियों को विकसित कर उद्यमी महिलाओं की आय में वृद्वी करे और जिस प्रकार उत्पादों की गुणवत्ता रखी जाती उसी प्रकार पैकिंग की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

जिलाधिकारी द्वारा जौनपुर बीडीओ को पनीर वैली की वैल्यू-चैन विकसित करने हेतु भंडार सुरक्षा, परिवहन आदि की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

बैठक में पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, खण्ड विकास अधिकारी चम्बा शाकिब हुसैन, नरेन्द्रनगर श्रुति वत्स, कीर्तिनगर सुमनलता, जौनपुर अर्जुन सिंह, सहित अन्य खण्ड विकास अधिकारी व विभिन्न समूह के सदस्य एवं रीप परियोजना के कार्मिक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!