ऋषिकेश: गंगा नदी में डूबा युवक, SDRF का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज दोपहर 3:30 बजे काली कमली आश्रम के पास गंगा नदी में एक युवक डूब गया। युवक की पहचान नरोत्तम (20 वर्ष), निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है।

नरोत्तम अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था और नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर जल पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने पर्यटकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर ही नहाने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!