फुटबॉल टूर्नामेंट: के.आर.एफ.सी और नॉर्दर्न कमांड की जीत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अप्रैल 2025। नई टिहरी के बौराडी स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में के.आर.एफ.सी ने बालाजी टीम को कड़े मुकाबले में 6-5 से हराया। मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन के.आर.एफ.सी ने अंततः जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में नॉर्दर्न कमांड ने कापशीपुर टीम को 4-0 से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की। नॉर्दर्न कमांड की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और काशीपुर को कोई मौका नहीं दिया।

टूर्नामेंट में अगले मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!