टिहरी गढ़वाल दुग्ध सहकारी संघ को मिला नया प्रशासक, सुशील रावत को सौंपी जिम्मेदारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 अप्रैल 2025 । उत्तराखंड में दुग्ध सहकारी समितियों के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दुग्ध सहकारी समितियाँ उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा टिहरी गढ़वाल के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के लिए नया प्रशासक नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, श्री सुशील रावत, पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह रावत, निवासी ग्राम दिखोल गांव, पोस्ट चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल को दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., टिहरी गढ़वाल (नई टिहरी) का प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तराखंड सहकारी समितियाँ अधिनियम-2003 की धारा 29(घ) के अंतर्गत की गई है।

इस संबंध में पहले जारी आदेश संख्या सी. 4411 दिनांक 26 मार्च 2018 को संशोधित करते हुए यह नया प्रशासनिक आदेश पारित किया गया है, जो कि दुग्ध सहकारी समितियों के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!