मुख्यमंत्री धामी ने सुबोध उनियाल को सौंपी विधायी व संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व सौंपा है। सुबोध उनियाल के पास पहले से ही वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अवगत कराया कि 19 अगस्त से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त सभी प्रश्नों के उत्तर देने एवं सदन में संसदीय कार्य संपादन हेतु सुबोध उनियाल को अधिकृत किया गया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।