स्कोर्पियो दुर्घटना में 3 की मौत, 2 घायल

स्कोर्पियो दुर्घटना में 3 की मौत, 2 घायल
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़ *8 जून 2020

देहरादून: चकराता तहसील के मीनस-बुल्हड़ मोटर मार्ग पर मीनस के पास एक स्कॉर्पियो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत की खबर है। स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार बताए गए। यह घटना रविवार देर शाम की है। राह चलते लोगों ने घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाया। रात होने के कारण खाई में पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी, किसी तरह बचाव दल वहां पहुंचा। 

घटनास्थल से 3 लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि 2 लोगों को गंभीर स्थिति में निकाला गया  है,जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दुर्घटना में मारे गए 3 लोग बालू सिंह, कीरत सिंह और हीरा सिंह बाईला गांव के रहने वाले थे। जबकि दो घायल हिमाचल प्रदेश के भटनौर के रहने वाले हैं। बाईला गांव से 3 लोगों के मारे जाने के कारण पूरे गांव में शोक का माहौल है। तीनो लोग स्कॉर्पियो से अपने गांव वापस आ रहे थे। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories