ट्रैक्टर दुर्घटना में 7 मजदूर घायल 1 की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 16 जनवरी 2021

नई टिहरी। शुक्रवार देर रात्रि चम्बा-रानीचोरी- नकोट मोटर मार्ग पर चामनी गांव के पास एक ट्रेक्टर सड़क से लगभग 100 मी0 नीचे खाई मे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे 08 नेपाली मजदूर  घायल हो गये।

 सभी घायलों को 108 से जिला अस्पताल बौराडी लाया गया। जहां एक नेपाली की मृत्यु हो गयी। अन्य 7 घायलों में से 2 गम्भीर घायलों को एम्स रैफर किया गया है। जबकि 5 का बौराड़ी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार उक्त मजदूर काम कर के लगभग रात्रि सवा दस बजे घर ( चमनी) जा रहे थे।

इस दुर्घटना में गोपाल उम्र 21वर्ष की मृत्यु हो गई है। जबकि तिलक उम्र 29 वर्ष तथागणेश उम्र 17 वर्ष को एम्स रेफर किया गया है। अन्य कुल बहादुर उम्र 30 वर्ष, गोपाल उम्र 29 वर्ष, मदन उम्र 26 वर्ष, सुनील उम्र 16 वर्ष, रमेश उम्र 21 वर्ष पता ग्राम-चामनी सेमल्टा तहसील- टिहरी का इलाज जिला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!