पूर्व सांसद स्व. त्रेपन सिंह नेगी को किया याद

पूर्व सांसद स्व. त्रेपन सिंह नेगी को किया याद
Please click to share News


नेगी के जीवन पर आधारित पुस्तक का भी विमोच

गढ़ निनाद समाचार 2 फरवरी 2020
नई टिहरी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व टिहरी के पूर्व सांसद स्व. त्रेपन सिंह नेगी की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भिलंगना ब्लाक के दल्ला गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत और पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने पूर्व सांसद स्व. नेगी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राजशाही के खिलाफ उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्व. नेगी के जीवन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। स्व. नेगी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व सांसद स्व. त्रेपन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि स्व. नेगी ने स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही सांसद के रूप में टिहरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राजशाही के खिलाफ भी मुखर होकर जनता को राजशाही से मुक्ति दिलाने का काम किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें उत्तराखंड का सच्चा सपूत बताते हुए टिहरी के विकास व स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कहा कि आज फिर से फासिस्टवादी लोग सत्ता पर काबिज हैं। जो लगातार संविधान व संस्थाओं को कुचलने का काम कर रहे हैं। जनता को आगे आकर इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी स्व. नेगी को श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर स्व. नेगी के पुत्र शेखर नेगी, पौत्र अरुणोदय नेगी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक बलवीर नेगी, विक्रम सिंह नेगी, जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, प्रधानाचार्य परिषद के सदस्य शिव सिंह रावत, रुद्रप्रयाग प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, लाल सिंह नेगी, जिपंस नीलम बिष्ट, पूर्व प्रमुख धनी लाल, विजय गुनसोला, पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल चौहान, जगदम्बा रतूड़ी, जिलाध्यक्ष नरेंद्रनगर कांग्रेस हिमांशु बिजल्वाण, नपा अध्यक्ष ममता पंवार, पूर्व क्षेपंस विजयपाल रावत आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

admin

Related News Stories