ब्रेकिंग न्यूज | टिहरी में बड़ा हादसा: पिकअप यमुना नदी में गिरा, चार लोग घायल

टिहरी गढ़वाल | 03 अगस्त 2025। शनिवार सुबह टिहरी गढ़वाल के सुमन क्यारी चौकी क्षेत्र, थाना केम्पटी के अंतर्गत एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई से गिरकर यमुना नदी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
वाहन में सवार चार लोगों में से दो हादसे के दौरान ही ऊपर छिटक गए, जिन्हें सामान्य चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। तीसरे घायल व्यक्ति को मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, जिसे कुछ ही देर बाद घायल अवस्था में खोज लिया गया और उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया है।