वीसी गबर सिंह के नाम से जाना जाएगा अब सीएचसी चम्बा

वीसी गबर सिंह के नाम से जाना जाएगा अब सीएचसी चम्बा
Please click to share News

स्वाड मोटर मार्ग का किया लोकार्पण

गढ़ निनाद समाचार* 9 जनवरी 2021

नई टिहरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा अब विक्टोरिया क्रास विजेता वीसी गबर सिंह के नाम से जाना जाएगा। जिसका शनिवार को विधायक धन सिंह नेगी ने विधिवत रूप से नामांकरण का शुभारंभ करते हुए रिबन काटा। बता दें क्षेत्र के ग्रामीण और परिजन लंबे समय से अस्पताल का नामांकरण करने की मांग कर रहे थे। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। 

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार देश के लिए अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न सरकारी संस्थाओं का नामांकरण कर आने वाले पीढ़ी को उनके जीवन से रूबरू करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के निर्णय लेकर लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण कर रही है। 

इसके बाद विधायक ने स्वाड मोटर मार्ग का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन चार साल के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा के 64 गांव को सड़क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने जौल भंडारगांव में जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। 

नेगी ने केंद्र और राज्य सरकार की  जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन से पूरे विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याएं दूर कर दी गई है। 

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, बेबी असवाल, अनिता कोठारी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा चम्बा, सोबनी धनोला, सुनैना शाह, बलवीर नेगी,बलवंत मखलोगा, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, योगेंद्र सिंह नेगी, ललित सुयाल, गजेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories