कर्णप्रयाग में बंद पड़ी मदिरा की दुकान का आवंटन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 सितम्बर 2020।

चमोली। कर्णप्रयाग में दो मदिरा की दुकानों का आवंटन हुआ था जिसमें से एक दुकान अव्यवस्थित चल रही थी। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के माध्यम से निगोसिएशन के आधार पर बन्द दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए आॅफर आमंत्रित किए गए थे।

जिसके लिए दो लोगों से आॅफर मिले थे। जिसमें राजेन्द्र सिंह और देवेन्द्र सिंह शामिल हैं।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में मदिरा की दुकानों के आवंटन हेतु मंगलवार को दोनों आॅफर करने वाले व्यक्तियों को बुलाया गया था। जिसमें देवेन्द्र सिंह द्वारा भाग नहीं लिया गया जिस कारण से उनका नाम काली सूची में डालकर उनकी 35000 की राशि जब्त की गई।

जबकि राजेन्द्र सिंह ने 1 करोड़, 43 लाख, 99 हजार, 994 रुपये का आॅफर दिया गया जिसे जिलाधिकारी ने निगोसिएशन के पश्चात 1 करोड़, 95 लाख कर दुकान को उनके नाम आवंटन किया गया

इस दौरान उप जिलाधिकारी बुशरा अंसारी, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!