बिग ब्रेकिंग: मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का निधन

बिग ब्रेकिंग: मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का निधन
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है । वह 71 साल की थीं। सरोज खान को शुक्रवार को हार्ट अटैक पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन अन्ततः वह जिंदगी की जंग हार गयी। उनके निधन से बॉलीवुड सदमे में है।

बता दें कि सरोज खान को बीते कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। उन्होंने 1983 में हीरो फ़िल्म में कोरियोग्राफर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी अंतिम फ़िल्म कलंक थी। 

शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड के लिए बुरी खबर। लेकर आयी है। देर रात मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है।

उनकी मौत के बाद गम में डूबा बॉलीवुड भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वो बॉलीवुड को अपनी उंगलियों पर नचाना जानती थी। उन्होने लिखा, ”आज सुबह इस बेहद दुखद खबर के साथ हुई कि सरोज खान जी अब नहीं रहीं। उन्होंने डांस को सभी के लिए आसान बना दिया था। वो किसी से भी डांस करवा सकती थी।  इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

जाने माने निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि उनके साथ एक सदी का अंत हो गया है, उन्होंने लिखा, ”एक युग का अंत हो गया। ये मेरा निजी नुकसान है। उन्होंने ट्वीट किया है कि-

Subhash Ghai

@SubhashGhai1

AN ERA HAS GONE 

absolutely my personal loss.

an integral part of our Mukta arts family-my strong partner in grooming stars like Madhuri Meenaxi Manisha n ashwarya 🙏🏽

Master of masters 👍

Saroj Khan will live in history of choreography of Indian cinema indeed. 

Bye JAAN.  RIP


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories