बड़ी खबर: त्रिवेंद्र रावत ने गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)

बड़ी खबर: त्रिवेंद्र रावत ने गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार* 4 मार्च 2021

गैरसैंण। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं करके एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी न सही लेकिन एक अलग कमिश्नरी (मंडल) बनाने की घोषणा कर गैरसैंण को गैर होने से बचाने का काम किया है। उनके द्वारा की गई तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार हैं-

पहली- गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)। जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया गया है।

दूसरी- भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में होगी टाउन प्लानर की नियुक्ति। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तीसरी- नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने 1–1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories