पालिका चम्बा द्वारा डेंगू और कोरोना के खिलाफ अभियान जारी

पालिका चम्बा द्वारा डेंगू और कोरोना के खिलाफ अभियान जारी
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में साप्ताहिक बंदी के दिन पालिका चंबा द्वारा पूरे पालिका के वाणिज्य क्षेत्र को सुबह से ही सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की प्रत्येक गली सड़क को सैनिटाइज किया जा रहा है।

इस कार्य में पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार, सफ़ाई प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी, पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल, गब्बर सिंह बिष्ट और कई पर्यावरण मित्र  सम्मिलित हुए। 

पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी  ने बताया कि पालिका चंबा एक साथ कोराना और डेंगू के खिलाफ अभियान चलाए हुए है जो निरंतर जारी रहेगा।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories