देश का पहला ‘100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल’ लॉन्च

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

वर्ल्ड क्लास पेट्रोल के इस्तेमाल में दुनिया का 7वां देश बना भारत

गढ़ निनाद, समाचार* 4 दिसम्बर 2020

नई दिल्ली। संवाददाता। इंडियन आयल (IOC) ने भारत को प्रीमियम पेट्रोल की दुनिया में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस की सबसे बड़ी सरकारी तेल कम्पनी इंडियन आयल कारपोरेशन ने लग्जरी कार और महंगी बाइक के लिए देश का पहला ‘100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल’ लॉन्च किया है।

अभी तक इस पेट्रोल को भारत के अलावा सिर्फ 6 देशों में इस्तेमाल किया जाता है। ये प्रीमियम पेट्रोल को XP100 (100 Octane) पेट्रोल कहते हैं। भारत में इसकी लॉन्चिंग के बाद अभी प्रीमियम पेट्रोल की कीमत डेढ़ सौ रुपये प्रति लीटर के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली और नोएडा में कीमत 160 रुपये प्रति लीटर है।

भारत वर्ल्ड क्लास पेट्रोल के इस्तेमाल में दुनिया का 7वां देश बन गया है। इस उपलब्धि का श्रेय देश की सबसे बड़ी सरकारी आयल कम्पनी इंडियन आयल को जाता है।यह पेट्रोल वाहनों में उच्च स्तर की शक्ति और परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। लक्ज़री कारों और दुपहिया वाहनों के परफॉर्मेंस को और अधिक बेहतर करने में इसका इस्तेमाल होता है। इससे प्रदूषण भी नहीं होता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!