देहरादून में 4 अप्रैल को रोजगार मेला, 60 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 31 मार्च 2026। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से BERG TECHNOLOGIES PVT. LTD., आईटी पार्क सहस्रधारा रोड, देहरादून शामिल है। कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 30 पद स्नातक महिला अभ्यर्थियों तथा 30 पद अंडर स्नातक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पूर्व पंजीकरण (प्री-रजिस्ट्रेशन) 01 अप्रैल 2026 से प्रातः 10:00 बजे से सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुरू होगा। अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ अद्यतन बायोडाटा, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मूल एवं छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेले में भाग लेने वाली कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार बदलाव संभव है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!