“स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा”

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 21 फरवरी 2021।

चम्बा/नयी टिहरी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में चलाए जा रहे “स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा” कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद चंबा में आज रविवार को वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी और पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल के नेतृत्व में चलाया गया।

भारत सरकार तथा राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पालिका द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में जनता को स्वच्छता से होने वाले लाभ और साफ सफाई के बारे में विशेष जानकारी दी गई । स्वच्छता कार्यक्रम में आकाश तिवारी, केदार एनर्जी से संजय रावत, मोहित रावत तथा उनके टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को  भारत सरकार तथा राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान को सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!