सीएम ने हल्द्वानी में किया करोडों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1 अक्टूबर 2020

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हल्द्वानी में 120 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने सुशीला तिवारी अस्पताल में खुले देश के चौथे जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने साढे तीन साल में कई ऐतिहासिक कार्य कर चुकी है। हल्द्वानी में आईएसबीटी और रिंग रोड को लेकर भी कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, जिसके लिए 8 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 45 करोड़ की लागत से रिंग रोड का पहला चरण का काम होगा। साथ ही आईएसबीटी भी जल्द धरातल पर उतरेगी। 

मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!