डीएम ने पल्स पोलियो व कृमि दिवस अभियान चलाने के दिए निर्देश

डीएम ने पल्स पोलियो व कृमि दिवस अभियान चलाने के दिए निर्देश
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़*10 सितंबर 2020

नई टिहरी। राष्ट्रीय कृमि दिवस एवं उप राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में डीएम ने टास्क फोर्स का इन अभियानों को तत्परता व सफलता संचालित करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस संचालित किया जायेगा। जिसके तहत 1 से 19 वर्ष तक बच्चों को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाई जायेगी। 

इसके अतिरिक्त जनपद के तहत ब्लॉक फकोट के ढालवाला, मुनिकीरेती व तपोवन क्षेत्र में उप राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान भी 20 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा। जिसकें 5 साल तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 

जिलाधिकारी ने इन अभियानों को तत्परता से चलाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में सीएमओ डा सुमन आर्य, डा. अमित राय, डा मनोज वर्मा आदि मौजुद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories