डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर दिलाई शपथ

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर दिलाई शपथ
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 20अगस्त 2020।

नई टिहरी। गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई।  वहीं जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालयों सहित जनपद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। सभी लोगों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी के साथ  शपथ दोहराई।

इस दौरान अधिकारियों/ कर्मचारियों को सद्भावना एवं भाईचारे, एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार रखने, भेद-भाव न करने की शपथ दिलाई। गौरतलब हो कि पूर्व देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। सद्भावना का तात्पर्य एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना। 


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories