डीएम प्रत्येक शनिवार को पुनर्वास विभाग की लेंगी बैठक, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। जिलाधिकारी/ पुनर्वास निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव प्रत्येक शनिवार को पुनर्वास निदेशालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगी तथा सामान्य कार्यो सहित लंबित प्रकरणों का निस्तारण करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान कोई भी अधीक्षण अभियंता सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित न रहे। इसके अलावा टीएचडीसी से प्राप्त धनराशि का मिलान करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने आगामी बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अनिर्वाय रूप से उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!