Ad image

डॉ0 नेगी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के वन मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 15 अक्टूबर

देहरादून: उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ0 शरद सिंह नेगी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के वन मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ0 नेगी भारत सरकार के पूर्व वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव भी रहे हैं।

डॉ0 नेगी सात वर्षों तक वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के निदेशक एवं कुलपति भी रहें हैं। डॉ0 नेगी उत्तराखंड राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वानिकी, वन्य जीवन और पर्यावरण में व्यापक अनुभव है और उन्होंने विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में भी सेवा दी है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!