शिक्षा और नेतृत्व से बदलेगी बेटियों की तकदीर : नीलिमा शाहउदयन शालिनी फैलोशिप के 19वें बैच में 30 छात्राओं का स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 जून। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उदयन केयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उदयन शालिनी फैलोशिप के तहत देहरादून चैप्टर में चयनित 30 छात्राओं का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी नीलिमा शाह ने छात्राओं से शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फैलोशिप केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का भी अवसर है। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान देने की अपील की।
उदयन केयर की संस्थापिका डॉ. किरण मोदी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करना है। वरिष्ठ शालिनी लक्ष्मी शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फैलोशिप ने उनके जीवन और करियर को नई दिशा दी।
देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल ने बताया कि यह मंच अब तक सैकड़ों छात्राओं को शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने में सहयोग दे चुका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!